Faridabad: पलवल में पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से हादसा; 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, तीन घायल गंभीर

फरीदाबाद के पलवल जिले के गांव सोफ्टा में एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब भारी बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप की दीवार गिर गई। हादसे के समय 8 से 10 मजदूर किसी कंपनी से काम करके लौट रहे थे और पेट्रोल पंप के किनारे बने रास्ते से गुजर रहे थे। अचानक दीवार गिर गई, जिससे करीब 6 से 8 लोग उसके नीचे दब गए। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Faridabad Wall Collapse: फरीदाबाद के पलवल जिले के गांव सोफ्ता में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ, जब मजदूरी करके लौट रहे छह लोग अचानक गिरी दीवार के मलबे के नीचे दब गए। घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सभी मजदूर पास की किसी कंपनी से काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। गांव में स्थित पेट्रोल पंप के बगल से उनके घरों की ओर जाने वाला रास्ता था, और बारिश के चलते दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी।

Faridabad: पलवल में पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से हादसा; 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, तीन घायल गंभीर

कानपुर के थे मजदूर

इस दर्दनाक हादसे में रवि (24), पंकज (23) और राजवीर की जान चली गई। रवि और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजवीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायल श्रीकांत (18), मनफूल (25) और एक अज्ञात युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे से निकाला गया। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर कानपुर के रहने वाले थे।

End of Feed