Faridabad News: फरीदाबाद में आफत की बारिश, पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से 6 लोग दबे, 3 की मौत

Faridabad Accident: फरीदाबाद में बारिश के कारण पेट्रोल पंप की दीवार गिर गई। जिससे पास से गुजर रहे 6 मजदूर इसकी चपेट में आकर दब गए। जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोगों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।

Faridabad News: हरियाणा के पलवल जिले के गांव सोफ्ता में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। जां पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूर कानपुर के रहने वाले थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Wall Collapse- istock

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

काम करके वापस घर लौट रहे थे मजदूर

सभी मजदूर बारिश के दौरान किसी कंपनी में काम करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। उनके घर का रास्ता पेट्रोल पंप के पास से गुजरता था। जब मजदूर इसके पास से गुजर रहे थे। तभी अचानक पेट्रोल पंप की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में रवि (24) और पंकज (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजवीर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे में घायल हुए मजदूरों में श्रीकांत (18), मनफूल (25) और एक अन्य युवक शामिल हैं। जिन्हें गंभीर हालत में फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

End of Feed