Faridabad News: सीकरी गांव में गिरा मकान का छज्जा, तीन बच्चों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2024, 01:10 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद के सीकरी गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान का छज्जा नीचे बैठे बच्चों पर गिर गया। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीकरी गांव में मकान का छज्जा गिरा
  • मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत
  • मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। फरीदाबाद के सीकरी गांव में एक मकान का छज्जा गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस छज्जे के नीचे 3 बच्चे बैठे थे। पुलिस ने शनिवार को बताया कि छज्जा जर्जर था और भारी बारिश के कारण नीचे गिर गया। इस दौरान नीचे बैठे बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे भाई-बहन थे।

Faridabad News: सीकरी गांव में गिरा मकान का छज्जा, तीन बच्चों की मौत

छज्जे के गिरने से तीन बच्चों की मौत

पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। अधिकारी ने बताया कि मकान की हालत खराब होने के बावजूद उसने मकान को किराए पर दिया था। देर शाम गांव में बारिश हो रही थी। यही कारण था की बच्चे उस छज्जे के नीचे बैठे हुए थे। छज्जा गिरने पर आस-पास के लोग बच्चों को बचाने आए, लेकिन बच्चे छज्जे के मलबे में दब गए थे। मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस के अनुसार, तीनों भाई-बहनों की पहचान आकाश (10), मुस्कान (8) और आदिल (6) के रूप में हुई है।

End of Feed