सुबह-सुबह कांपी धरती, फरीदाबाद में आया भूकंप; रिक्टर स्केल पर ये रही तीव्रता

हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में सतह से 5 किलोमीटर गहराई में था।

Haryana Earthquake: बीते कुछ समय से राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भी लगातार भूकंप की घटनाएं सामने आ रही हैं और इसी कड़ी में एक और इजाफा सोमवार सुबह दर्ज हो गया। हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फरीदाबाद में मंगलवार सुबह 6 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में सतह से 5 किलोमीटर गहराई में था। दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

earthqauke

फरीदाबाद में आया भूकंप (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

25 दिनों में छठी बार आया भूकंप

इस झटके को जोड़ लें तो हरियाणा में पिछले 25 दिनों में छठी बार भूकंप आया है। इसके पहले 16 और 17 जुलाई की दरमियानी रात रोहतक में 12.46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। NCS के मुताबिक रात 12:46 मिनट पर 3.6 की तीव्रता दर्ज से ये झटके आए थे, जिसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर गहराई में था। इसके बाद अगली सुबह यानी 17 जुलाई की दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग भी भूकंप के झटके आए। इस बार केंद्र झज्जर में 5 किलोमीटर की गहराई में था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गई।

End of Feed