Faridabad: फरीदाबाद से नोएडा अब दूर नहीं, ये तीन पुल कम करेंगे दूरी, मात्र 20 मिनट में तय होगा सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 05:27 PM IST

Faridabad To Noida Distance: फरीदाबाद में यमुना नदी पर विभिन्‍न प्रोजेक्‍ट के तहत बनने वाले तीन पुल हरियाणा और यूपी के बीच मौजूद घंटों की दूरी को मिनटों में समेट देंगे। इनमें से एक पुल मार्च से शुरू हो सकता है। जिसके बाद फरीदाबाद से नोएडा महज 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट के लिए बन रहे ग्रीन एक्‍सप्रेस वे पर एक पुल और एक पुल एफएनजी प्रोजेक्‍ट पर बनाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंझावली पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, मार्च से शुरू
  • ग्रीन एक्‍सप्रेसवे पर बल्लभगढ़ क्षेत्र में यमुना नदी पर बनेगा एक पुल
  • एफएनजी प्रोजेक्‍ट पर पुल बनाने का कार्य भी होगा फरवरी माह‍ से शुरू

Faridabad: फरीदाबाद में यमुना नदी पर बनने वाले तीन पुल हरियाणा और यूपी के बीच मौजूद घंटों की दूरी को मिनटों में समेट देंगे। अलग-अलग प्रोजेक्ट के तहत बन रहे इन पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद फरीदाबाद से नोएडा महज 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। अभी इन दोनों शहरों के बीच दिल्‍ली होकर आना-जाना पड़ता है। इनमें से मंझावली पुल का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह पुल इसी साल वाहनों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद फरीदाबाद के विकास को नया रफ्तार मिलेगी।

bridges of Faridabad

फरीदाबाद में निर्माणधीन मंझावली पुल

इसके अलावा, फरीदाबाद को नोएडा और गाजियाबाद से जोड़ने के लिए गांव लालपुर के पास यमुना पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य भी फरवरी माह से शुरू कर दिया जाएगा। फरीदाबाद को नोएडा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बल्लभगढ़ क्षेत्र में भी यमुना पर पुल बनाया जाएगा। यह पुल ग्रीन एक्‍सप्रेसवे पर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। इसे वर्ष 2024 तक पूरा किया जाना है।

End of Feed