Faridabad News: फरीदाबाद में घोड़ी लूटने के मामले में 2 साल से फरार चल रहे आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने भिवानी के पास से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, परंतु जमानत पर बाहर आने के पश्चात आरोपी अदालत में दोबारा पेश नहीं हुए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे फिर से जेल भेज दिया है।
घोड़ी लूटने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने धरा
बता दें कि, फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया है कि, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक है। वह भिवानी के मानहेरू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में फरीदाबाद खेड़ीपुल थाने में लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों रोहित और कालू के साथ मिलकर खड्डा कॉलोनी के एक अस्तबल से चार घोड़ीयां लूट ली थी।
