Faridabad: लापता नाबालिग बेटी को ढूंढने में असहाय नजर आ रही थी पुलिस, माता-पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु तो...

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 09:06 PM IST

Faridabad: फरीदबाद में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और पुलिस लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि, अपहृत नाबालिग लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। वहीं, आरोपी पक्ष भी थाने में पहुंच कर पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने जब इच्छामृत्यु की मांग की तो पुलिस एक्टिव हुई और कुछ ही घंटे में नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी पक्ष पर पुलिस थाने के अंदर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप
  • कमिश्‍नर से फटकार के बाद लड़की भी बरामद और आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
  • अपहरण के मामले और पुलिस की भूमिका की जांच के लिए एसआईटी गठित

Faridabad: फरीदबाद में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और पुलिस लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अपहृत नाबालिग लड़की के माता-पिता ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस लड़की के नहीं मिलने की बात बोलती रही। केस में कार्रवाई नहीं होने से दुखी होकर माता-पिता ने जब इच्छामृत्यु मांगी तो पुलिस एक्टिव मोड़ में आ गई और कुछ ही घंटे में किशोरी को बरामद करने के साथ आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में अब पुलिस लापरवाही की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। जो एक सप्‍ताह में जांच कर उच्‍च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगी।

faridabad police

फरीदाबाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यह पूरा मामला फरीदाबाद के डबुआ इलाके का है। यहां की रहने वाली 16 साल की एक लड़की 30 नवंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो दो दिसंबर को डबुआ एसएचओ से मिलकर शिकायत की। परिजनों ने बताया कि, मामला दर्ज कराने के बाद रात को ही उन पर 7-8 लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार इसकी शिकायत लेकर फिर से थाने पहुंचा। आरोप है कि, इसी दौरान आरोपी भी थाने पहुंच गए और पुलिस के सामने ही धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बनाया।

End of Feed