Faridabad-Gurugram Weather Today: सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, जानें फरीदाबाद और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Faridabad-Gurugram Weather Today Weather: फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम साफ बना हुआ है। सर्द हवाओं के चलते दोनों शहरों में पारा लुढ़का हुआ है।

Faridabad-Gurugram Weather Today Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद और गुरुग्राम में पिछले दिनों मौसम के उतार-चढ़ाव के बाद अब आसमान साफ हो गया है। फरीदाबाद और गुरुग्राम दोनों शहरों में तेज हवाएं चल रही है, जिसके कारण शहर का मौसम ठंडा बना हुआ है। सुबह-शाम के समय ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। शहर का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। फिलहाल दो से तीन दिन तक सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

Faridabad-Gurugram Weather Today Weather

फ़रीदाबाद-गुरुग्राम में आज का मौसम

पिछले कई दिनों से शहर में धूप निकलने से दोपहर के समय लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। तापमान बढ़ने के साथ ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई संभावना नहीं जताई है। आइए इस बीच जानें कैसा रहेगा फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम का हाल...

End of Feed