Faridabad-Gurugram Weather Forecast: आज साफ रहेगा आसमान, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Faridabad-Gurugram Weather Forecast Today, 4th March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Faridabad Main: फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज मौसम साफ रहने वाला है। आने वाले 7 दिनों में यहां का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।

Faridabad-Gurugram Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद में बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है। जिसके चलते मार्च में भी ठंड का एहसास हो रहा है। यहां सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही हैं। ऐसा ही मौसम गुरुग्राम का भी बना हुआ है। इन शहरों के साथ ही हरियाणा के कई इलाकों में तापमान में गिरावट से सर्दी का एहसास अभी भी बना हुआ है। हालांकि दोपहर में धूप के दर्शन हो रहे हैं। जिससे दिन में गर्माहट महसूस हो रही है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज के मौसम की बात करें तो आज इन दोनों शहरों में अच्छी धूप खिलेगी और मौसम भी साफ रहेगा।

Gurugram

फरीदाबाद-गुरुग्राम में मौसम का हाल

फरीदाबाद में अगले 7 दिन मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी तापमान ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फरीदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले सात दिनों में फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है।

End of Feed