Faridabad-Gurugram Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां मार्च की शुरुआत हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ हुई। तीन दिन तक बारिश के बाद मौसम में सोमवार को बदलाव हुआ। फरीदाबाद में सोमवार को आसमान साफ रहा और धूप भी अच्छी निकली। हालांकि बारिश और तेज हवाओं के चलते यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है, जिसके चलते सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन की धूप इस हल्की ठंड से राहत भी पहुंचा रही है। आइए जानतें हैं कि फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज कैसा मौसम रहने वाला है।
फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम का हाल
फरीदाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज हुआ। फरीदाबाद में आज हल्के बादल देखने को मिल सकते है। हालांकि दिन में धूप के भी दर्शन होंगे। आज यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जिसके बाद गुरुवार को आसमान साफ रहने के आसार है। इस दौरान तापमान में भी ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएगा।
गुरुग्राम में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम के लोगों को सोमवार को बारिश से राहत मिली। कल यहां धूप भी निकली। सोमवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। गुरुग्राम में मंगलवार को धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी देखने को मिल सकती है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए रह सकते हैं, हालांकि धूप के दर्शन भी आज होंगे।
