Best Places To Celebrate Valentine Day in Faridabad: दिल्ली से सटा हुआ फरीदाबाद देश के साथ विदेश तक में अपनी इंडस्ट्री के कारण अलग पहचान बना चुका है। 12वीं शताब्दी के सूफी संत शेख फरीद के नाम पर बसा यह शहर अरावली के पहाड़ियों से सटा हुआ है। जिसके कारण प्राकृति के नजारे देखने के लिए यहां पर दिल्ली एनसीआर के लोग भी आते हैं। इस खूबसूरत जगह पर आपको पहाड़ों के बीच कई सुंदर झील देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा यहां पर आप डूबते हुए सूरज के मनमोहक नजारे भी ले सकते हैं। इस वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपनी प्रेमिका या पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फरीदाबाद के इन प्राकृति सुंदरता को जीभर कर देख सकते हैं। आइये जानते हैं फरीदाबाद की कुछ ऐसी ही खास जगहों के बारे में
फरीदाबाद में मौजूद कई खूबसूरत झील
