फरीदाबाद गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त

फरीदाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद उसके साथ घंटों तक दुष्कर्म किया गया और फिर देर रात चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है।

Faridabad Gangrape Case: फरीदाबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि महिला को कार में लिफ्ट देकर उसस सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप है कि आरोपी 2 घंटे तक महिला को कर में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाया और देर रात 3:00 बजे महिला को SGM नगर के पास चलती कर से फेंक कर भाग गए।

faridabad gang rape

फरीदाबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है (सांकेतिक तस्वीर)

दो आरोपी गिरफ्तार

महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पीड़िता के परिजन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी। फरीदाबाद पुलिस ने कहा है कि दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर की रात को उन्हें शिकायत मिली थी कि एक महिला के साथ चलती गाड़ी गैंगरेप किया गया है इसके बाद सेक्टर 48 क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी और दो आरोपियों को राउंड ऑफ किया गया है वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी पकड़ लिया गया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

End of Feed