अहमदाबाद में नकली घी का बड़ा खुलासा, रिहायशी इलाके में चल रही अवैध फैक्ट्री से 1.60 लाख का मिलावटी माल जब्त

अहमदाबाद में नकली घी का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां रिहायशी इलाके में चल रही अवैध यूनिट से सैकड़ों किलो मिलावटी घी जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि केमिकल और पामोलिन तेल से तैयार इस घी को नामी ब्रांड बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था।

Ahmedabad Fake Ghee Racket: अहमदाबाद के निकोल इलाके में “शुद्धता” का एक और शानदार नाटक पकड़ा गया है। AMC के फूड विभाग ने छापा मारकर करीब 400 किलो नकली देसी घी बरामद किया है, जो असल में वेजिटेबल फैट और पामोलिन तेल का केमिकल कॉकटेल निकला। ये पूरा खेल एक रिहायशी मकान से चल रहा था। चितरकूट आवास योजना के पास रॉयल बंगलोज में बिना किसी लाइसेंस या FSSAI रजिस्ट्रेशन के यह यूनिट धड़ल्ले से चल रही थी। यहां तैयार घी को “मंगलमूर्ति गाय का घी” नाम से पैक कर बाजार में उतारा जा रहा था।

Fake Ghee Racket Busted in Ahmedabad

अहमदाबाद में 400 किलो नकली देसी घी बरामद

जांच में क्या आया सामने?

जांच में सामने आया कि पैकेट पर “मुरलीधर फूड प्रोडक्ट्स” (कठवाड़ा GIDC) को मैन्युफैक्चरर दिखाया गया था, जबकि इस्तेमाल किया गया लाइसेंस नंबर भी एक्सपायर हो चुका था। यानी पैकेजिंग में भी उतनी ही ईमानदारी थी जितनी घी में। टीम ने मौके से करीब ₹1.60 लाख का 400 किलो नकली घी, 500 किलो खाली जार, लेबल, पैकिंग मशीनरी, गैस सिलेंडर और बड़े बर्तन जब्त किए हैं। घी के सैंपल लैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं, ताकि “शुद्धता” का असली चेहरा आधिकारिक रूप से भी सामने आ सके। AMC के हेल्थ विभाग ने साफ कहा है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर FSSAI और GPMC एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। अब जांच ये भी करेगी कि ये नकली घी शहर में किन-किन जगहों तक पहुंच चुका है।

End of Feed