Indore News: इंदौर के जंगल में चल रहे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन मजदूर बुरी तरह झुलसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2024, 08:20 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोट होने से तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री जंगल में चल रही थी।

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जंगली इलाके के खेत में चलाए जा रहे पटाखा कारखाने में मंगलवार को विस्फोट में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हरदा के पटाखा कारखाने में छह फरवरी को भीषण विस्फोट के महज 70 दिन बाद इंदौर के पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ। इस घटना ने सूबे में पटाखा कारखानों के संचालन और इनमें आग से बचाव के इंतजामों की सरकारी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

firecracker factory blast

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट।

विस्फोट में तीन मजदूर झुलसे

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि महू थाना क्षेत्र के अंबा चंदन गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर जंगली इलाके में चलाए जा रहे कारखाने में रस्सी बम बनाए जाने के दौरान हुए विस्फोट में रोहित परमानंद (20), अर्जुन राठौर (27) और उमेश चौहान (29) झुलस गए।

End of Feed