कर्मचारियों को मिला खास क्रिसमस गिफ्ट, मालिक ने कर दीं कारें भेंट

हरियाणा के पंचकूला निवासी बिजनेसमैन और समाजसेवी एम.के. भाटिया ने क्रिसमस के खास मौके पर अपने कर्मचारियों को कार गिफ्ट की। उन्होंने यह काम दीपावली के मौके पर भी किया था।

चंडीगढ़ : दिवाली की तरह इस बार भी पंचकूला के बिजनेसमैन और समाजसेवी एम.के. भाटिया ने अपने कर्मचारियों को कारें गिफ्ट कर अनूठा उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ से प्रेरणा लेते हुए युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचा बनने का संदेश दिया।

कर्मचारियों को मिला खास क्रिसमस गिफ्ट, मालिक ने कर दीं कारें भेंट

एम.के. भाटिया ने कहा कि सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो अपने काम को पूरी निष्ठा, मेहनत और गुणवत्ता के साथ करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपने पेशे में सर्वश्रेष्ठ बनने का संकल्प लेता है, तो उपलब्धियां खुद उसके साथ जुड़ती चली जाती हैं। उनका कहना था कि जीवन और कार्यक्षेत्र में धुरंधर बनकर आगे बढ़ना ही प्रगति की असली कुंजी है।

End of Feed