चुनावी तैयारियों के बीच ED का एक्शन; सोना पप्पू केस में छापेमारी के दौरान 1 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा नकद बरामद

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोना पप्पू मामले में एजेंसी ने छापेमारी कर 1 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की है। फिलहाल शहर के कई ठिकानों पर तलाशी जारी है और जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Kolkata News: जहां एक तरफ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं तो वहीं राज्य की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोना पप्पू मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी के दौरान 1 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी जब्त की है। एजेंसी की कोलकाता टीम फिलहाल शहर के आठ अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

ED Action in Sona Pappu Case in Kolkata (Photo: PTI)

सोना पप्पू केस में छापेमारी के दौरान 1 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा नकद बरामद (फोटो: PTI)

सोना पप्पू के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज

ये छापे सोना पप्पू उर्फ बिस्वजीत पोद्दार, बाबू सोना उर्फ राहुल दास, सन ग्रुप और जय कमदार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर डाले गए हैं। बताया जा रहा है कि सोना पप्पू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आपराधिक गिरोह संचालित करने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ईडी की यह कार्रवाई अभी जारी है और जांच एजेंसी को तलाशी के दौरान अहम दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों के मिलने की उम्मीद है।

End of Feed