Coimbatore Blast Case: टेरर फंडिंग पर ED का बड़ा एक्शन, चार शहरों के 16 ठिकानों पर छापेमारी

ED ने साल 2022 के कोयंबटूर बम ब्लास्ट से जुड़े कथित टेरर फंडिंग मामले में चेन्नई-मुंबई सहित 4 शहरों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की। इस जांच में फंडिंग के स्रोत खंगाले जा रहे हैं।

Coimbatore Blast Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साल 2022 के कोयंबटूर बम धमाके से जुड़े कथित टेरर फंडिंग मामले में आज यानी गुरुवार 30 जुलाई को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ED की चेन्नई जोनल ऑफिस की टीम ने चेन्नई, कोयंबटूर, हैदराबाद और मुंबई में कुल 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी ने NIA की ओर से दर्ज FIR के आधार पर यह जांच शुरू की थी।

ED PTI

टेरर फंडिंग मामले में ईडी की चार शहरों में छापेमारी

जांच एजेंसियों के अनुसार, साल 2022 में कोयंबटूर के संगमेश्वरर मंदिर के पास एक आत्मघाती बम धमाका हुआ था। इसमें जेमशा मुबीन की भूमिका सामने आई थी। एजेंसियों का आरोप है कि हमला ISIS की विचारधारा से प्रेरित था और इसके लिए मॉडिफाइ की गई मारुति कार में विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।

End of Feed