Money Laundering केस में ED का एक्शन, दिल्ली-एनसीआर में 7 जगहों पर तलाशी और सर्वे ऑपरेशन

Delhi NCR Money Laundering News:ने यह जांच दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) द्वारा दर्ज कई एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी।

Delhi NCR Money Laundering News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में सात जगहों पर तलाशी और सर्वे ऑपरेशन किए। ईडी की ओर से यह कार्रवाई 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002' के तहत चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई।

ED

Money Laundering केस में ED का एक्शन (फाइल फोटो)

इसी को लेकर ईडी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि यह जांच ताशी लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, केएनएस इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड, सोनी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, काशी नाथ शुक्ला (मौजूदा रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल - आरपी) और उनसे जुड़ी अन्य कंपनियों/व्यक्तियों से संबंधित थी।

End of Feed