E-Rickshaw ड्राइवर नहीं कर सकते मनमानी, इन नियमों को न मानें तो कर सकते हैं शिकायत

सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों की तरह ही ई-रिक्शा भी नियमों से बंधे हैं। यहां हम E-Rickshaw से जुड़े नियमों के बारे में बता रहे हैं। अगर कोई ई-रिक्शा ड्राइवर इन नियमों को नहीं मानता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं और लोगों को दुर्घटना से बचा सकते हैं।

इन दिनों तमाम शहरों में छोटी दूरी के लिए ई-रिक्शा (E-Rickshaw) एक आसान और सुगम साधन बन गया है। शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा की भीड़ देखकर कई बार मन खिन्न भी होता है। विशेषतौर पर जब कुछ ई-रिक्शा ड्राइवर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चलते हैं। कहीं भी ई-रिक्शा रोककर खड़े हो जाते हैं या यात्रियों से बदसलूकी करते हैं। कई बार ऐसे ई-रिक्शा ड्राइवर को देखकर मन में प्रश्न उठता है कि क्या इनके लिए कुछ नियम हैं भी या नहीं? इस प्रश्न का उत्तर यही है कि नियम तो हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे जरूर होते हैं, जो नियमों का पालन नहीं करते। तो चलिए जानते हैं ई-रिक्शा को लेकर सरकार के नियम क्या हैं -

E-rickshaw in line.

ई-रिक्शा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने बकायदा ई-रिक्शा के लिए नियम-कानून तय किए हैं। लेकिन इसके बावजूद कई बार खुलेआम उल्लंघन दिखता है। ऐसे में हमारी और आपकी जिम्मेदारी है कि हम कानून से खिलवाड़ करने वाले रिक्शा ड्राइवर कि शिकायत करें।

End of Feed