Dumka Loksabha Election, झारखंड लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

Dumka Lok Sabha Election 2024: झारखंड में अब सातवें और अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव 1 जून को होने जा रहा है। झारखंड की तीन लोकसभा सीटों में एक दुमका भी शामिल है। चलिए जानते हैं दुमका में मतदान किस डेट को होगा, यहां के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और चुनाव का रिजल्ट कब आएगा-

दुमका: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) जोरों-शोरों से चल रहा है। अब तक छह चरणों के चुनाव पूरे हो चुके हैं। अब सातवें चरण का चुनाव 1 जून को होने जा रहा है। दुमका झारखंड राज्य की उप राजधानी है। यहां खनन में मिले पाषाणकालीन औजार इस क्षेत्र के ऐतिहासिकता के बारे में बताते हैं। दुमका राजमहल की पहाड़ियों से घिर रहा है। इसी वजह से यहां तक पहुंचना बेहद दुर्गम रहा है। ऐसा कहा जाता दुर्गम होने के वजह से ही इसका नाम दुमका पड़ा। भगवान भोलेनाथ का बासुकिनाथ धाम यहीं पर है। राजमहल की पहाड़ियों के घिरे होने के कारण दुमका जितना दुर्गम रहा है उतना है आर्थिक दृष्ट से अहम भी है। आपको बता दें कि झारखंड में तीन लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिनमें गोड्डा (Godda), राजमहल (Rajmahal) और दुमका (Dumka) हैं। अब देखना होगा की 1 जून को होने वाली वोटिंग में दुमका की जनता किस नेता का चुनाव करती है।

Dumka

दुमका लोकसभा क्षेत्र

दुमका में पहली बार लोकसभा चुनाव

दुमका में साल 1957 में इस सीट से झारखंड पार्टी के देबी सोरेन की जीत हुई थी। इसके बाद यहां के सीट से कांग्रेस के एस.सी.बेसरा ने साल 1962, 1967 और 1971 में लगातार तीन बार जीत दर्ज की। इसके बाद साल 1977 में जनता पार्टी से हेमब्रह्म बटेश्वर की जीत हुई। वहीं 1980 के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर शिबू सोरेन पहली बार यहां से संसद बने। साल 1984 में यह सीट वापिस से कांग्रेस की हो गई और पृथ्वी चंद किस्कू ने जीत हासिल की। इसके बाद साल 1989 में शिबू सोरेन फिर आए और लगातार तीन बार साल 1989, 1991 और 1996 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जीतते रहे।

End of Feed