Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में नशे की हालत में हेड कांस्टेबल ने शिक्षक पर बरसाई गोलियां, मौके पर हुई मौत; जानें पूरा माजरा

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल और शिक्षक के बीच में किसी बात को लेकर विवाद होगया था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि हेड कांस्टेबल ने अपनी रायफल निकाली और शिक्षक पर गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में एक हेड कांस्टेबल और स्कूल के एक शिक्षक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते यहां गोलियां चलने लगी। इस विवाद में हेड कांस्टेबल की रायफल से निकली गोली शिक्षक को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शिक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन सवाल ये है कि हेड कांस्टेबल और शिक्षक में किस बात का विवाद हुआ था, जिस पर गोली चलाने तक की नौबत आ गई।

Head Constable Opened Fire on Teacher In Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल ने टीचर पर चलाई गोली

हेड कांस्टेबल ने शिक्षक पर बरसाई गोलियां

पुलिस ने मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में की है। शिक्षक चंदौली का रहने वाले था। वहीं आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यूपी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की कॉपियों से भरा ट्रक लेकर शिक्षक और पुलिस की एक टीम 14 मार्च को निकली थी। इस दौरान परीक्षा कॉपियों को प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर में उतारते हुए पुलिस और शिक्षक मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। इस दौरान हेड कांस्टेबल और शिक्षक के बीच विवाद हो गया। बहस के दौरान अचानक हेड कांस्टेबल ने शिक्षक पर कई राउंड की फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

End of Feed