Ditwah Cyclone: सेन्यार के बाद एक्टिव हुआ एक और चक्रवात; 'डिटवाह' के चलते कई इलाकों में जारी हुए अलर्ट

सेन्यार के बाद बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान डिटवाह तेजी से उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि यह सिस्टम 30 नवंबर तक यह तटीय क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं डिटवाह चक्रवात के बारे में और किन राज्यों में इसका असर दिखाई दे सकता है।

Cyclone Ditwah Update: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान डिटवाह अब उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अपने अपडेट में कहा कि तूफान वर्तमान में पुडुचेरी से लगभग 480 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 580 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है। IMD के अनुसार यह सिस्टम पिछले छह घंटों में 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और श्रीलंका के तट के पास केंद्रित रहा। चक्रवात 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के नजदीक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में पहुंच सकता है।

cyclone ditwah update

दक्षिण भारत में दिखेगा दितवाह साइक्लोन का असर (सांकेतिक तस्वीर)

चार जिलों में रेड अलर्ट

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए कावेरी डेल्टा के चार जिलों, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और मायिलादुथुराई में 30 नवंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे में 20 सेमी से अधिक की अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, रानीपेट और चेंगलपट्टू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 11 से 20 सेमी तक की बहुत भारी बारिश हो सकती है।

End of Feed