दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड शुरू, चक्रवात Ditwah आज इन राज्यों में मचाएगा कहर
Aaj ka Mausam 28 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज का मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पहाड़ी राज्यों में भी शून्य से नीचे पारा लुढ़ गया है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन का एहसास हो रहा है। इस बीच चक्रवात सेन्यार आज 4 राज्यों में तबाही मचाने के लिए दस्तक दे रहा है। जिसके चलते तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार में देखने को मिल सरकता है।
दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड शुरू, चक्रवात Ditwah आज इन राज्यों में मचाएगा कहर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में बढ़ेगा पारा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में बढ़ेगी ठंड
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्यप्रदेश में ठंड हुई कम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड
कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। यहां के सभी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में बुधवार रात को सीजन की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। श्रीनगर शहर में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में और लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग ने दो दिसंबर तक पूरे कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कि रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में कई हिस्सों में लुढ़का पारा
झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार को पारा लुढ़क गया। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। विभाग ने कहा कि तापमान में गिरावट उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण हुई है, जो झारखंड के निचले क्षोभमंडल स्तर पर प्रबल होती हैं। गुमला में 5 डिग्री और खूंटी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
