Diamond Harbour Lok Sabha 2024: डायमंड हार्बर समुद्र किनारे बसा हुआ क्षेत्र है। इसे अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था। समुद्री तट पर बसे होने के कारण अंग्रेज इसके माध्यम से व्यापार किया करते थे। ये एक ग्रामीण इलाका है, जिसकी आबादी 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार 41,802 है। बता दें कि डायमंड हार्बर कोलकाता से केवल 50 किमी की दूरी पर स्थित है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर सबसे पहला चुनाव 1952 में हुआ था। पहले चुनाव में सीपीएम के कमल बसु ने जीत हासिल की और यहां के सांसद बने। लेकिन कुछ कारणों के चलते बीच कार्यकाल में कांग्रेस के पूर्णेन्दु शेखर नस्कर को सांसद बनाया गया। 1952 से 2019 तक 17 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। 2024 में 19 लोकसभा चुनाव हुआ है। इस दौरान 11 बार कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीएम, 3 बार कांग्रेस और 3 बार टीएमसी ने जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में जीत हासिल करने का बाद टीएमसी हैट्रिक बनाने की तैयारी कर रही है। अब देखना ये है कि इस बार के चुनाव में बीजेपी बाजी मारती है या टीएमसी। इसका फैसला तो मतगणना के बाद ही होगा।
डायमंड हार्बर लोकसभा सीट
डायमंड हार्बर सीट पर कब हुआ चुनाव
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर लोकसभा चुनाव सातवें चरण यानी 1 जून में आयोजित किए गए। इस दौरान डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
डायमंड हार्बर सीट पर कैंडिडेट की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर एक ग्रामीण इलाका है। ये समुद्री के पास बसा हुआ है। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दो बार सांसद रहे टीएमसी के उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक बार फिर अभिजीत दास को चुनावी मैदान में उतारा है। अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 दोनों में भारी संख्या में वोट पाकर जीत हासिल की थी। पिछले दो लोकसभा चुनाव से बीजेपी और टीएमसी में कांटे का मुकाबला हो रहा है। अब देखना ये है कि 1 जून को ईवीएम में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतगणना (4 जून) के दौरान क्या होगा। इस बार भी दो बार सांसद रहे अभिषेक बनर्जी जीत हासिल करते हैं या बीजेपी के अभिजीत दास बाजी मारते हैं।
अभिजीत दास - भाजपा
अभिजीत दास - भाजपा
दशरथी पैक - बसपा
अभिषेक बनर्जी - एआईटीसी
प्रतीक उर रहमान - सीपीएम
रामकुमार मंडल - एसयूसीआई
मजनू लस्कर - एआईएसएफ
कलीमुद्दीन एसके - आईएनएसएएफ
अनीसुर रहमान एसके - आईएनडी
काशीनाथ मंडल - आईएनडी
मलय गुहा रॉय - आईएनडी
पुलकेश मंडल - आईएनडी
सुब्रत बोस - आईएनडी
अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने 2011 में राजनीति में कदम रखा और उसी साल वह तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। वह पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं। 2014 और 2019 में चुनाव जीतने के बाद वह तीसरी बार सांसद बनने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं। वह बीजेपी के अभिजीत दास के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। 2014 में हुए चुनाव में अभिषेक बनर्जी ने अभिजीत दास को भारी वोटो से हराया था। उस चुनाव में 7,91,127 वोट हासिल किए थे। वहीं 2014 में उन्होंने 5,08,481 लाख वोटों से जीत अपने नाम की थी।
अभिजीत दास
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभिजीत दास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े हैं। वह आरएसएस के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ता भी रहे हैं। इसके अलावा अभिजीत दार दक्षिण 24 परगना के भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। अभिजीत दास डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से दो बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। एक बार 2009 में और दूसरी बार 2014 में। अब देखना ये है कि तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे अभिजीत दास इस बार बाजी मारते हैं या वह खाली हाथ लौटेंगे।
