Deoria: टिकट चेक करने के बहाने TTE ने चलती ट्रेन में छात्रा से की दरिंदगी; फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित

देवरिया में अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने टीटीई पर आरोप लगाया है कि सीट दिलाने के नाम पर टीटीई ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी टीटीई राहुल कुमार पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में चलती ट्रेन के भीतर सुरक्षा और भरोसे को शर्मसार करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक छात्रा ने ड्यूटी पर तैनात टीटीई (TTE) पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उस पर इनाम की भी घोषणा की गई है।

deoria tte rape case

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में छात्रा बनी TTE का शिकार

टिकट न होने का फायदा उठाकर वारदात

यह शर्मनाक घटना 15 फरवरी की शाम की है। मऊ की रहने वाली एक छात्रा मऊ रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार होकर गोरखपुर जा रही थी। गलती से छात्रा एसी (AC) कोच में चढ़ गई थी। छात्रा के पास एसी का टिकट नहीं था, जिसका फायदा ड्यूटी पर तैनात टीटीई राहुल कुमार ने उठाया। आरोप है कि राहुल टिकट चेक करने के बहाने छात्रा को एसी फर्स्ट क्लास के एक खाली केबिन में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उसका व्यवहार बदल गया। फिर TTE ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, ट्रेन जब गोरखपुर स्टेशन पहुंची तो आरोपी टीटीई ने उसे मुंह खोलने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

End of Feed