वाराणसी के दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, वक्फ बोर्ड संचालित 'मुसाफिर खाना' संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू

वाराणसी के दालमंडी इलाके में प्रशासन ने वक्फ बोर्ड से जुड़ी 'मुसाफिर खाना' संपत्तियों के खिलाफ बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया है, जहां भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री बल तैनात हैं।

Varanasi Dalmandi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित दालमंडी इलाके में आज 11 मई सोमवार को वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित 'मुसाफिर खाना' संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। इलाके में ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी है, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन, पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और स्थानीय पुलिस की टीम मौजूद है।

Dalmandi Bulldozer

वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 300 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है, जबकि पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। दशाश्वमेध ACP अतुल अंजन त्रिपाठी ने कहा, "यह एक वक्फ की संपत्ति है मुसाफिर खाना, जिस पर ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें जो संबंधित विभाग है, उसके द्वारा कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया गया और काफी समय देने के बाद आज धवस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।" उन्होंने आगे कहा, "पर्याप्त बल तैनात किया गया है। लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिगेडिंग की गई है और ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।"

End of Feed