दीपावली (Diwali) के मौके पर दिल्ली की यमुना नदी (Yamuna) का एक खूबसूरत नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यहां यमुना के पानी में 'जय श्री राम' लिखी हुई नावें तैरती नजर आ रही हैं। इन नावों को खास तरीके से सजाया गया है। दिन के साथ-साथ रात में भी इनका नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। कपिल मिश्रा ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि 'जय श्री राम' लिखी ये नावें पिछली शाम यमुना नदी में उतारी गई थीं। उन्होंने कहा कि रात के समय इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
यमुना नदी में तैरती राम नाम की नाव (X/@KapilMishra_IND)
यमुना में तैरती दिखीं राम नाम से सजी नावें
कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "ये सुंदर दृश्य दिल्ली की यमुना का है, "जय श्री राम" लिखी हुई ये नाँव यमुना मैया में कल शाम उतारी गई हैं, रात के समय इसकी छटा और भी अद्भुत निर्मल होती यमुना मैया व उन पर तैरती ये राम नाम से सजी सज्जित नांव के मनोरम दृश्य के साथ आप सभी को शुभ दीपावली।" उनके पोस्ट में शेयर किए गए वीडियो में यमुना नदी के पानी पर तैरती नावें दिखाई दे रही हैं। नावों पर बड़े अक्षरों में 'जय श्री राम' लिखा हुआ है। कपिल मिश्रा ने अपने पोस्ट के जरिए यमुना को निर्मल बनाने की कामना भी की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में लाल कुआं पुल के नीचे चलती कार में लगी आग
कपिल मिश्रा ने खास अंदाज में दी दिवाली की बधाई
कपिल मिश्रा की इस पोस्ट के जरिए दिल्ली की यमुना का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिख रही यमुना नदी बिल्कुल साफ नजर आ रही है। नदी के पानी में तैरती नावों पर लिखा 'जय श्री राम' लिखा हुआ है और यह नजारा दीपावली के माहौल को बेहद ही खास बना रहा है।
सोशल मीडिया पर चर्चा में आया वीडियो
कपिल मिश्रा की ओर से शेयर किए गए इस पोस्ट को लोग देख रहे हैं और इस खूबसूरत नजारे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस पोस्ट में उन्होंने केवल नावों की सजावट ही नहीं दिखाई, बल्कि यमुना के निर्मल होने की उम्मीद भी जताई है।
