दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण की हत्या के मामले में क्या है नया अपडेट? विवाद पैदा करने वाली सायरा तक पहुंचे पुलिस के हाथ

Uttam Nagar Tarun Khatik Murder Case: सायरा उर्फ काली वही महिला थी जिससे विवाद हुआ था। यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब पीड़ित परिवार की एक छोटी बच्ची ने पानी का गुब्बारा फेंका, जो पास से गुजर रही काली पर फट गया और उस पर पानी के छींटे पड़ गए।

Delhi Uttam Nagar Case: दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कुल 14 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण की हत्या के मामले में क्या है नया अपडेट?

दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण की हत्या के मामले में क्या है नया अपडेट?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालिया कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन महिलाएं भी हैं जिनकी पहचान सायरा उर्फ काली (40), शरीफान (50) और सलमा (36) के रूप में हुई हैं। ये सभी उत्तम नगर की निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पहले ही हिरासत में लिया गया था।

End of Feed