दिल्ली को जाम से राहत! ये तीन रास्ते होंगे सिग्नल-फ्री, NHAI का बड़ा प्लान तैयार

दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए NHAI ने तीन प्रमुख कॉरिडोर को सिग्नल फ्री बनाने की योजना बनाई है। जिसमें मथुरा रोड, टीकरी बॉर्डर रोड और एमजी रोड शामिल है। इसके तहत फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़कों मे सुधार होंगे।

दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली के तीन बेहद व्यस्त रास्तों को सिग्नल-फ्री बनाने की जिम्मेदारी ली है। यह फैसला दिल्ली सरकार द्वारा किए गए अनुरोध के लगभग एक साल बाद लिया गया है। फिलहाल इन प्रोजेक्ट्स के लिए फीजिबिलिटी स्टडी और डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।

Delhi Traffic Relief - AI

सांकेतिक फोटो

किन रास्तों पर होगा काम

दिल्ली के जिन तीन प्रमुख रास्तों को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा, उनमें इंडिया गेट से बदरपुर तक मथुरा रोड, पंजाबी बाग से पीरागढ़ी होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक टीकरी बॉर्डर रोड और अंधेरिया मोड़ से गुरुग्राम बॉर्डर तक एमजी रोड शामिल हैं। ये तीनों रास्तों पर रोजाना लोगों को भारी ट्रैफिक के कारण लंबा जाम झेलना पड़ता है।

End of Feed