Delhi Traffic Advisory: बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल को लेकर दिल्ली में आज बदला ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट एडवाइजरी

Delhi Traffic News: दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के बाद अब बीटिंग रिट्रीट समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार, 27 जनवरी को विजय चौक पर इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है, जिसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 4 से 6 बजे तक के लिए रूट एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Update: गणतंत्र दिवस के शानदार आयोजनों के बाद अब 'बीटिंग रिट्रीट' की तैयारी शुरू हो चुकी है। आज यानी मंगलवार को विजय चौक पर इस भव्य समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। यदि आप आज शाम के समय घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की यह एडवाइजरी आपके लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

delhi traffic advisory

दिल्ली में आज बदलेगा ट्रैफिक

शाम 4 से 6 बजे तक ट्रैफिक पर रहेगा असर

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिहर्सल के दौरान आज शाम 4 बजे से 6 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस दौरान विजय चौक को आम ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। साथ ही विजय चौक की ओर जाने वाली कई संपर्क सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

End of Feed