सोमनाथ के 1000 वर्ष पूरे, दिल्ली से स्पेशल ट्रेन रवाना; 1300 श्रद्धालु रवाना

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सोमनाथ पर महमूद गजनवी के आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत करने का अभियान है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत दिल्ली से सोमनाथ के लिए विशेष श्रद्धा यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा नेता मौजूद रहे। यात्रा के तहत करीब 1300 से अधिक श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए गुजरात रवाना हुए हैं।

Delhi to Somnath Swabhiman Yatra Special Train Flagged Off

सोमनाथ के लिए निकली विशेष ट्रेन (फोटो-@gupta_rekha)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह विशेष यात्रा आयोजित की गई है, ताकि लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों और धार्मिक विरासत से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से परिचित कराना बेहद जरूरी है।

End of Feed