Delhi SIR: दिल्ली में आज से घर-घर होगा वोटर वेरिफिकेशन, मतदाता सूची से नाम न कट जाए! जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

दिल्ली में आज यानी 30 जून से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। 29 जुलाई तक 13 हजार से ज्यादा बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। अंतिम वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी होगी।

Delhi SIR: दिल्लीवासियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। राजधानी में मतदाता सूची को अपडेट और पूरी तरह सटीक बनाने के लिए मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 29 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

Delhi SIR

दिल्ली में आज से SIR शुरू, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सत्यापन (सांकेतिक फोटो)

13 हजार से ज्यादा BLO करेंगे घर-घर सर्वे

इस अभियान के तहत 13,033 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 32,429 बीएलए-2 (BLA-2) दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 1.45 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 77.11 लाख पुरुष, 67.98 लाख महिलाएं और 1,024 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। इसके अलावा 76,155 दिव्यांग और 3,29,130 युवा (18-19 वर्ष) मतदाता भी सूची में शामिल हैं।

End of Feed