भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली की सबसे ज्यादा मांग का टूटा अबतक का रिकॉर्ड, 8748 MW पहुंची डिमांड

दिल्ली में बढ़ते तापमान के बीच बिजली की मांग ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है। सोमवार दोपहर बिजली की खपत 8,748 MW तक पहुंच गई।

भीषण गर्मी के बीच सोमवार को दिल्ली में बिजली की मांग अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 8,748 मेगावाट पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले बिजली की सर्वाधिक मांग 19 जून, 2024 को 8,656 मेगावाट दर्ज की गई थी।दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने कहा, 'आज दिल्ली ने 8,748 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक विद्युत मांग को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया और पिछले सभी रिकॉर्ड को लगभग 100 मेगावाट से तोड़ दिया।'

bijli

दिल्ली में बिजली की सबसे ज्यादा मांग का टूटा अबतक का रिकॉर्ड (प्रतीकात्मक फोटो)

सूद ने कहा कि वितरण नेटवर्क पर अभूतपूर्व भार के बावजूद कोई बड़ी खराबी या ढांचागत विफलता नहीं हुई, जिसका श्रेय दिल्ली सरकार के सक्रिय 'विद्युत मास्टर प्लान' के सुचारू क्रियान्वयन को जाता है।' टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड' (टीपीडीडीएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने 2,497 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक विद्युत मांग को 'सफलतापूर्वक' पूरा किया। यह मांग अपराह्न 3:15 बजे से 3:30 बजे के बीच दर्ज की गई और कंपनी ने अपने वितरण नेटवर्क में बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की।

End of Feed