CEC के खिलाफ आज ECI तक मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, जंतर-मंतर-ECI मुख्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा, निषेधाज्ञा लागू

SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसद मंगलवार को संसद भवन से ECI मुख्यालय तक मार्च करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और ECI कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दल के सांसद मंगलवार को दिल्ली में बड़ा मार्च निकालेंगे। इंडिया गठबंधन के सांसद आज संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और ECI दफ्तर के आसपास दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर पूरी तरह रद्द करने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। इंडिया गठबंधन के इस मार्च में आम आदमी पार्टी और टीवीके शामिल नहीं होंगे।

Delhi

संसद परिसर से ईसीआई कार्यालय तक मार्च करेगा इंडिया गठबंधन।

सुबह 10:30 बजे मकर द्वार पर जुटेंगे सांसद

इंडिया गठबंधन के सांसद मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र होंगे। सुबह 11 बजे संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च शुरू किया जाएगा। मार्च में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता और सांसद शामिल होने की तैयारी में हैं।

End of Feed