दिल्ली में गोगी-टिल्लू गैंग की रंजिश ने ली एक और जान, सरेराह शूटरों ने युवक को उतारा मौत के घाट

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में गैंगवार के चलते साहिल सोलंकी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोगी गैंग से जुड़े साहिल पर टिल्लू गैंग के शूटरों ने सरेआम 8 गोलियां दागीं। इस वारदात ने दिल्ली में कानून व्यवस्था और बढ़ते गैंगवार पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delhi News: देश की राजधानी में एक बार फिर गैंगवार की वारदात हुई है। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में शनिवार की रात सरेराह हुई एक हत्या ने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। कुख्यात गोगी और टिल्लू गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी ने एक और जान ले ली है।

delhi murder rohini

रोहिणी इलाके में वारदात के बाद दहशत (फाइल फोटो | ANI)

जेल से आते ही मौत ने घेरा

मृतक की पहचान साहिल सोलंकी के रूप में हुई है, जो रोहिणी सेक्टर-17 का ही रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, साहिल अभी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। शनिवार की शाम जब वह किसी काम से घर के बाहर निकला, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने साहिल के सिर, छाती और पेट में करीब 7 से 8 गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed