कल का पावरकट (Power Cut 6 May 2026): वसंत कुंज, पालम, नजफगढ़, शालीमार बाग सहित करीब 30 इलाकों में कई घंटे की बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 6 May, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी बुधवार 6 मई को वसंत कुंज, पालम, नांगलोई, नजफगढ़, नरेला सहित कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Delhi Power Cut Schedule 6 May, 2026: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है। लेकिन बिजली जाने पर अब भी दिन के समय बेचैनी होना आम है। गर्मी के दिनों में बिजली जाने का सीधा मतलब पसीना बहने और नल का पानी रुकने से भी होता है। कल यानी बुधवार 6 मई 2026 को राजधानी के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने इसके लिए बकायदा शेड्यूल जारी किया है

Delhi Power Cut 6th May

दिल्ली में 6 मई को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी

बिजली वितरण कंपनियों के मुताबिक मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर सर्विसिंग, नए कनेक्शन और तकनीकी कार्यों के चलते दक्षिण, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर दिल्ली के दर्जनों इलाकों में 1 घंटे से लेकर 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से तैयारी कर लेने की सलाह दी गई है।

End of Feed