Delhi Power Cut (कल का पावरकट 26 अगस्त 2026): उत्तम नगर, पश्चिम विहार, हौज खास, कालकाजी सहित इन इलाकों में बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 26 August, 2026: दिल्ली में कल यानी बुधवार 26 अगस्त को नांगलोई, मोहन गार्डन, मंसा राम पार्क, उत्तम नगर, भगवती गार्डन एक्टेंशन, पालम, महावीर एन्क्लेव, पश्चिम विहार, हौज खास, गोविंदपुरी, कालकाजी, टैगोर गार्डन सहित कई इलाकों में बिजली की कटौती होगी। यहां देखें टाइमिंग और इलाकों की पूरी लिस्ट।

Delhi Power Cut Schedule 26 August, 2026: पिछले दो-तीनों से लगातार बारिश के चलते दिल्ली में गर्मी का प्रकोप कुछ कम हुआ है। लेकिन पंखे की जरूरत अब भी बनी हुई है। धूप निकलने पर गर्मी और उमस और भी बढ़ जीती है। ऐसे में अगर बिजली कटौती हो जाए तो दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। कल यानी बुधवार 26 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती रहेगी। इसके लिए BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) ने पावर कट का शेड्यूल जारी किया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि BSES Yamuna Power Limited (BYPL) और TATA POWER - DDL की तरफ से बिजली कटौती का अभी तक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। यानी उम्मीद की जानी चाहिए कि इन वितरण कंपनियों के क्षेत्र में बिजली कटौती नहीं होगी।

Delhi Power cut 26th August

दिल्ली में बुधवार को कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहेगी

BRPL ने विभिन्न इलाकों में मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर से जुड़े काम, नेटवर्क अपग्रेडेशन और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए निर्धारित पावर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके चलते दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

End of Feed