कल का पावरकट (Power Cut 27 April 2026): बादली, किरारी, पीतमपुरा, मॉडल टाउन सहित इन इलाकों में सोमवार को कई घंटे बत्ती गुल रहेगी

कल का पावरकट (27 April 2026): प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार 27 अप्रैल को बिजली कटौती की जाएगी। यहां दो से चार घंटे तक की बिजली कटौती रहेगी।

कल का पावरकट (Power Cut 27 April 2026): राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में पंखे, एसी, कूलर ही लोगों का सहारा हैं, फिर चाहे घर हों या दफ्तर। इस बीच अगर बिजली चली (Power Cut हो) जाए तो बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हफ्ते के पहले दिन कल यानी सोमवार 27 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। चलिए जानते हैं उन इलाकों के बारे में -

27th April Power Cut

दिल्ली के इन इलाकों में सोमवार को रहेगी बिजली कटौती

टाटा पावर-डीडीएल (Tata Power DDL) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यह कटौती अलग-अलग कारणों जैसे नए कनेक्शन, ट्रांसफॉर्मर (DT) की मरम्मत, सुरक्षा कार्य और प्रोजेक्ट वर्क के चलते होगी। प्रभावित क्षेत्रों में पीतमपुरा, बादली, किरारी, मॉडल टाउन और बवाना जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

End of Feed