Ghaziabad News: होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित एक होटल में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 30 वर्षीय अदिति होटल के कमरे में मृत मिलीं, जहां पुलिस के पहुंचने पर उनका शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मौत को आत्महत्या बताया है और अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अदिति के रूप में हुई है। वह मसूरी क्षेत्र की रहने वाली थीं और दिल्ली के उस्मानपुर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं। पुलिस का कहना है कि, अदिति 15 अगस्त की रात साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित एक होटल में ठहरी थीं। अगले दिन काफी समय बीत जाने के बावजूद जब उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो होटल कर्मचारियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

Delhi Police Woman Head Constable Death

कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ (प्रतीकात्मक फोटो)

फंदे से लटका मिला महिला हेड कांस्टेबल का शव

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल कर्मचारियों से दूसरी चाबी लेकर कमरे का दरवाजा खोला। अंदर महिला हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

End of Feed