अब हर शनिवार दिल्ली में लगेगा 'थाना दिवस', लोग सीधे पुलिस के बड़े अफसरों से कर सकेंगे शिकायत; नोट कर लें टाइमिंग

Delhi Police Thana Diwas: दिल्ली में जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण और पुलिस-पब्लिक के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने नई गाइडलाइन जारी की है।

Delhi Police Thana Diwas: दिल्ली में लोगों की शिकायतों का जल्दी समाधान करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक बड़ा कदम उठाया है। उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने सभी जिलों और थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब राजधानी के हर पुलिस थाने में प्रत्येक शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 'थाना दिवस-जन सुनवाई' आयोजित की जाएगी। इस दौरान आम नागरिक सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत, सुझाव या सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रख सकेंगे।

Delhi Police Thana Divas

दिल्ली पुलिस ने तय की जवाबदेही (फाइल फोटो)

दिल्ली पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी और नियमित रूप से हर शनिवार (Saturday Jan Sunwai Delhi) आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि केवल थाना प्रभारी ही नहीं, बल्कि स्पेशल सीपी, ज्वाइंट सीपी, एडिशनल सीपी, डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी भी रोटेशन के आधार पर इन जन सुनवाई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पुलिस ने साफ किया है कि जन सुनवाई में आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाएगी, चाहे उसकी शिकायत पहले से पुलिस के ऑनलाइन सिस्टम (ICMS) में दर्ज हो या नहीं। मौके पर मिली शिकायतों को स्वीकार कर बाद में सिस्टम में अपलोड किया जाएगा।

End of Feed