Delhi Encounter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो साल से फरार था आरोपी

Z:\9 JUNE\Delhi encounterदिल्ली क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर हाशिम बाबा के फरार शूटर आमिर उर्फ सलीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था और हत्या के मामले में वांटेड था। मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने हाशिम बाबा गैंग के एक फरार शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आमिर उर्फ सलीम के रूप में हुई है। वह पिछले दो सालों से फरार था और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांटेड चल रहा था।

Delhi Police encounter

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

दो साल पहले चाचा-भतीजे की हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो साल पहले दिवाली की रात हुई चाचा-भतीजे की हत्या की थी। दोनों लोग अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी आरोपी ने उन पर गोलीबारी कर दी थी, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आमिर फरार चल रहा था।

End of Feed