Delhi News: पुलिस और हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों के बीच एनकाउंटर; डॉक्टर की हत्या करने आए 2 शूटरों को पैर में लगी गोली

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बक्करवाला इलाके में मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक अस्पताल के मालिक डॉक्टर की हत्या करने की फिराक में थे।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) और कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी इलाके के एक अस्पताल के मालिक डॉक्टर की हत्या करने के इरादे से पहुंचे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की पहचान रोहतक (हरियाणा) निवासी समीर (19) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी कानून का उल्लंघन करने वाला एक नाबालिग है।

delhi police encounter himanshu bhau gang

मौके पर क्षतिग्रस्त कार

डॉक्टर को मिली थी धमकी, महिंद्रा थार से पहुंचे थे बदमाश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सटीक इनपुट मिला था कि विदेशों में बैठकर गैंग संचालित कर रहे हिमांशु भाऊ ने आरआरएम अस्पताल के मालिक डॉक्टर नरेंद्र शर्मा को धमकी दी है और उनकी हत्या के लिए शूटर भेजे जा सकते हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की संयुक्त टीम ने बक्करवाला में घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध काले रंग की थार गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सर्विस रोड की तरफ भागने लगा, जहां उसकी थार एक अन्य पिकअप वाहन से टकरा गई। इसके बाद दोनों बदमाश गाड़ी छोड़कर बक्करवाला नाला रोड की तरफ पैदल भागने लगे।

End of Feed