Delhi News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड शूटर उत्तम नगर से गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े वांछित शूटर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आगरा के रहने वाले प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे दिल्ली के उत्तम नगर से पकड़ा है। प्रदीप पर रंगदारी, फायरिंग और अवैध हथियारों की आपूर्ति जैसे गंभीर आरोप हैं।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (एजीएस) को संगठित अपराध, रंगदारी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक वांछित शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आगरा निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू (23) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी को राजस्थान के जिला गंगानगर स्थित थाना रायसिंह नगर में दर्ज एफआईआर संख्या 710/2025 और 416/25 के तहत बीएनएस की धारा 308(2), 308(4), 308(5), 111(6), 111(7) व 61(2) में वांछित घोषित किया गया था। इन मामलों में उसके सहयोगियों द्वारा गंभीर अपराध किए जाने की आशंका जताई गई थी।

Arrest

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो - iStock)

जमानत पर बाहर आया था आरोपी

जांच में सामने आया है कि मार्च 2025 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने राजस्थान के गंगानगर जिले के जवाहर नगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यवसायी से चार करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। व्यवसायी द्वारा रकम देने से इनकार करने पर गैंग ने अपने शूटर प्रदीप उर्फ गोलू को व्यवसायी के घर पर फायरिंग करने का आदेश दिया। इसके बाद मई 2025 में प्रदीप उर्फ गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यवसायी पर गोलीबारी की। इस संबंध में थाना जवाहर नगर, राजस्थान में एफआईआर संख्या 285/2025, धारा 109(2)/308/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस केस में आरोपी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया।

End of Feed