Delhi: पाकिस्तान कनेक्शन वाला आर्म्स नेटवर्क बेनकाब, विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद; 10 तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े नेटवर्क के जरिए भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 विदेशी हथियार, सब-मशीन गन और 200 कारतूस बरामद किए।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसका लिंक पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा पाया गया है। यह गिरोह इन देशों से जुड़े नेटवर्क के जरिए भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर से इसका संचालन किया जा रहा था।

CRIME

फाइल फोटो

दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था इंटरनेशनल गैंग

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर्स को अत्याधुनिक हथियार सप्लाई कर रहे थे। ये लोग लंबे समय से इस काम में एक्टिव थे। पुलिस को जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 21 विदेशी हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें मशीन गन, सब-मशीन गन और कई सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा 200 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

End of Feed