Delhi News: लक्ष्मी नगर में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी; 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने लक्ष्मी नगर में एयरलाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने लक्ष्मी नगर में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कॉल सेंटर एयरलाइंस कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को झांसा देकर कथित तौर पर पैसे ऐंठता था।

Crime

दिल्ली में फर्जी एयरलाइन जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

पुलिस के अनुसार, आरोपी एयरलाइन कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधि बनकर नौकरी चाहने वाले पीड़ितों को ’ग्राउंड ड्यूटी’ की नौकरी देने का लालच देते थे। फिर पंजीकरण और रोजगार से जुड़े अन्य शुल्कों के बहाने यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराते थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद जैद (30) और दो महिलाओं - सदफ (24) और तनीषा (21) के रूप में हुई है, जो सभी दिल्ली के रहने वाले हैं।

End of Feed