फास्टैग के पीछे छिपा साइबर फ्रॉड, दिल्ली पुलिस ने खोला राज; राजस्थान से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फास्टैग और अमेजन गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड और बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से दो आरोपियों को पकड़ा गया है। यह गिरोह फास्टैग और अमेजन गिफ्ट कार्ड के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस को आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड्स समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है।

delhi crime (1)

दिल्ली पुलिस ने दो साइबर ठगों को पकड़ा

कैसे खुला पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब दिल्ली के एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन पर एक एपीके फाइल डाउनलोड की। यह फाइल व्हाट्सएप पर ई-चालान मैसेज के रूप में भेजी गई थी। फाइल डाउनलोडिंग के बाद उसके बैंक अकाउंट तक साइबर अपराधियों की पहुंच हो गई और ठगों ने उसके खाते से एक लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ठगी की रकम को फास्टैग भुगतान के जरिए कई वाहनों से जोड़ देते थे। जिसे वे अमेजन गिफ्ट कार्ड में बदल दिया करते थे, जिससे पैसे की ट्रैकिंग और निकासी का पता नहीं चल पाता था।

End of Feed