देशभर में फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजकर में दहशत फैलाने वाली महिला गिरफ्तार, 200 से अधिक मामलों का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने देशभर में फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजकर सुरक्षा एजेंसियों को परेशान करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सरकारी दफ्तरों, सार्वजनिक संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों को 200 से अधिक भ्रामक ईमेल भेजने का आरोप है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन संदेशों के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों को लगातार फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महिला देशभर में 200 से अधिक ईमेल भेज चुकी थी, जिनमें बम होने की झूठी चेतावनी, ईवीएम से जुड़े आरोप, भ्रष्टाचार के मुद्दे और अरावली क्षेत्र से संबंधित विषयों का जिक्र किया जाता था।

Fake Threat Emails Case Delhi

दिल्ली पुलिस की बड़ी गिरफ्तारी (प्रतीकात्मक फोटो)

सुरक्षा को लेकर अफरातफरी का माहौल

इन ईमेलों के कारण कई सरकारी विभागों और संस्थानों में सुरक्षा को लेकर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो जाती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला 9 फरवरी 2026 से लगातार इस तरह के संदेश भेज रही थी। मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस ने ईमेल से जुड़े मोबाइल नंबर की पहचान कर तकनीकी निगरानी शुरू की। हालांकि संबंधित मोबाइल लंबे समय तक बंद रहा, फिर भी जांच एजेंसियों ने तकनीकी विश्लेषण जारी रखा।

End of Feed