दिल्ली पुलिस और यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई; कुशीनगर से ISIS से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार

यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था और देश में भर्ती गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

Rizwan Ahmed Kushinagar Arrest: यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत अहम कार्रवाई करते हुए कुशीनगर से आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिजवान अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की निगरानी में था। जांच में सामने आया है कि रिजवान वर्ष 2015 से इस आतंकी संगठन के संपर्क में था और भारत में आईएसआईएस के लिए नए लोगों की भर्ती करने का काम संभाल रहा था।

Delhi Police Bust ISIS Module, Arrest Key Operative Rizwa in Major Crackdown (Symbolic Photo)

कुशीनगर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई (सांकेतिक फोटो)

बड़ी मात्रा में सामग्री विस्फोटक बरामद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के पास से विस्फोटक तैयार करने से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। इसके साथ ही कई संदिग्ध दस्तावेज और कट्टरपंथी साहित्य भी मिला है। जानकारी के अनुसार, यह आतंकी वर्ष 2015 में भी गिरफ्तार हो चुका है और उस समय उसे आतंकी गतिविधियों के आरोप में मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

End of Feed