प्रोटेस्ट कर रहे दिल्ली पुलिस के ACP सस्पेंड, अपने महकमे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी!

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ को पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी दो पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश वापस लेने की मांग कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन से जुड़ी है। ACP मनस्वी वशिष्ठ भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिसकर्मी दो अधिकारियों के तबादले के फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे थे। हालांकि, एसीपी के निलंबन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

delhi acp

दिल्ली पुलिस के ACP मानसवी वशिष्ठ सस्पेंड

दो अधिकारियों के ट्रांसफर के विरोध में हुआ था प्रदर्शन

सोमवार को दिल्ली पुलिस के करीब 150 जवानों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। प्रदर्शन में शामिल पुलिसकर्मियों की मांग थी कि ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार को उनकी पुरानी तैनाती पर वापस भेजा जाए। दरअसल, दोनों अफसरों के तबादले के फैसले से पुलिस विभाग के निचले रैंक के कर्मचारियों में नाराजगी थी। इसी के विरोध में पुलिसकर्मी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए थे।

End of Feed