Delhi News: MCD के सर्वे में 1355 में से सिर्फ 3 PG बिल्डिंगें खतरनाक, 4 दिन में 111 बिल्डिंगें ढहाई

Delhi News: दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के बाद PG भवनों के सुरक्षा को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे के दौरान MCD को तीन इमारतें बेहद खतरनाक मिलीं। पिछले चार दिनों में 111 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण भी किया गया है।

Delhi News: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के बाद कार्रवाई लगातार जारी है। दिल्ली नगर निगम (MCD) की ओर से चलाए जा रहे सुरक्षा सर्वे में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। अब तक राजधानी में 1355 पीजी इमारतों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें से तीन इमारतों को 'दिखने में ही खतरनाक' (Visibly Dangerous) पाया गया है। इन तीनों बिल्डिंगों में कुल 69 लोग रह रहे थे।

Delhi-MCD Demolition Drive

दिल्ली में एमसीडी कर रही कमजोर बिल्डिंगों का सर्वे

MCD अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे किए गए भवनों में 1304 इमारतें ऐसी मिलीं जिन्हें 'दिखने में सुरक्षित' माना गया। इनमें करीब 26,917 लोग रह रहे हैं। तीन खतरनाक बिल्डिंगें दक्षिण जोन-I में मिली हैं, जहां अभी सर्वे का काम जारी है।

End of Feed